April 10, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

डॉ श्री फेडोरा तिबोर मिनिस्टर ऑफ़ रिलिजियस अफेयर्स हंगरी बुडापेस्ट को अयोध्या प्रभु श्री राम भगवान का विग्रह चित्र आशीर्वाद स्वरूप भेंट किया

1 min read

वैदिक फाउंडेशन साधनालय आश्रम ने  डॉ श्री फेडोरा तिबोर मिनिस्टर ऑफ़ रिलिजियस अफेयर्स हंगरी बुडापेस्ट मिनिस्ट्री कार्यालय को महंत रवि प्रपन्नाचार्य ने अयोध्या प्रभु श्री राम भगवान का के विग्रह चित्र आशीर्वाद स्वरूप भेंट किया

आज अंतर्राष्ट्रीय संत स्वामी शंकर तिलक महाराज के सानिध्य में हंगरी बुडापेस्ट मिनिस्ट्री कार्यालय पहुंची योग आध्यात्मिक यूरोप यात्रा के प्रतिनिधि महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने माननीय डॉ श्री फेडोरा तिबोर मिनिस्टर ऑफ़ रिलिजियस अफेयर्स हंगरी बुडापेस्ट मिनिस्ट्री कार्यालय में जाकर वैदिक फाउंडेशन धर्मालय आश्रम के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी शंकर तिलक महाराज ट्रस्टी महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज शंकरी चैतन्य भागीरथी चैतन्य चंद्रिका चैतन्य अद्वैतानंद महाराज ने शिष्टाचार भेंट कर उन्हें भारत के सभी संतों का आशीर्वाद भेंट स्वरूप स्मृति चिन्ह रूप में राम दरबार स्नेह भेट किया

माननीय डॉ श्री फेडोरा तिबोर मिनिस्टर ऑफ़ रिलिजियस अफेयर्स हंगरी बुडापेस्ट मिनिस्ट्री कार्यालय को उत्तराखंड मैं वैदिक फाउंडेशन हिमालय योगालय आश्रम में आने का स्नेह निमंत्रण एवं उत्तराखंड के पौराणिक स्थानो के देव दर्शन करने का भी एवं यूरोप में अपने भारतीयों को आने का भी न्योता दिया जो कि उन्होंने स्वीकार भी किया

इस अवसर पर महंत रवि प्रपन्नाचार्य ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय संत स्वामी शंकर तिलक महाराज के सानिध्य में यूरोप आध्यात्मिक यात्रा में सनातन धर्म की ध्वजा को समस्त अप्रवासिय भारतीयों को अपनी संस्कृति विरासत के पौराणिक महत्व को समस्त जनमानस तक पहुंचाना ही हमारा कर्तव्य है जिससे कि हमारी पुरानी विरासत को हम संजो के रख सकें

वसुदेव कुटुंबकम की भावना को आगे बढ़ाते हुए यूरोप के अन्य शहरों में भारतीय संस्कृति को समस्त जनमानस को अवगत कराना जिससे पर्यटन के साथ-साथ आध्यात्मिक संस्कृति पर्यावरण का संदेश भी समस्त जनमानस तक पहुंचाना ही हमारा संकल्प है

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News