आधुनिक समय में योग चिकित्सा और चिकित्सा ज्योतिष की प्रासंगिकता विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
1 min read


गुमानीवाला।राजश्री योग संस्थान एवं हिमालयन योगपीठ के संयुक्त तत्वाधान में आधुनिक समय में योग चिकित्सा और चिकित्सा ज्योतिष की प्रासंगिकता विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी में ऋषिकेश योग संस्थान,यू0 आई0पी0एस0,सत्व योगपीठ आदि योग संस्थानो से आये वक्ताओं द्वारा योग चिकित्सा एवं ज्योतिष चिकित्सा विषय पर अपने विचार व्यक्त किये तथा दोनों का आधुनिक समय मे मानव जीवन में किस तरह से प्रभाव पड़ रहा है पर भी प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर डॉ0 जनार्दन कैरवान,डॉ0 महेश भट्ट,डॉ0 अनूप कोठारी,भूपेश शास्त्री,कौशलदर्शन लाल उनियाल,धनीराम बिंजोला,योगेश्वर सेमवाल,आई0डी0एस नेगी,विक्रम सिंह,,संदीप कोटियाल,सूरज बिजल्वाण,अनिष बिंजोला,विपिनउनियाल, अंजली उनियाल,गीता चन्दोला,पूजा मठियाल,कुसुम उनियाल,मनीषा रयाल आदि उपस्थित थे।
