March 27, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

ऋषिकेश -सिलोगी-लैंसडौन मोटर मार्ग पर उत्तराखंड परिवहन निगम की बस सेवा प्रारम्भ करने की मांग।

1 min read

देहरादून – ऋषिकेश -सिलोगी-लैंसडौन मोटर मार्ग पर उत्तराखंड परिवहन निगम की बस सेवा प्रारम्भ करने की मांग।
ऋषिकेश द्वारीखाल, यमकेश्वर जयहरीखाल ब्लॉक के देहरादून,हरिद्वार व ऋषिकेश में निवास कर रहे प्रवासियों ने उत्तराखंड सरकार से देहरादून-ऋषिकेश-सिलोगी- लैंसडौन मोटर मार्ग पर उत्तराखंड परिवहन निगम की बस सेवा प्रारम्भ करने की मांग की ।

विदित हो कि पूर्व में इस मार्ग पर ऋषिकेश से जी0एम0ओ0यू0 कम्पनी द्वारा अपनी बस सेवा संचालित की जाती थी लेकिन पिछले दो वर्षों से जी0एम0ओ0यू0 द्वारा यह सेवा बंद कर दी गयी है जिससे इस मार्ग पर निवास कर रहे लगभग सैकड़ो गांवों के ग्रामीणों को यातायात की असुविधा से जूझना पड़ रहा है।स्थानीय लोंगो एवं ऋषिकेश,हरिद्वार देहरादून में निवास कर रहे लोंगो ने बताया कि शादी एवं अन्य पर्वो पर इस मार्ग पर चल रहे स्थानीय मैक्स संचालक भी शादियों में व्यस्त होने के कारण लोंगो को अपनी सेवा नही दे पाते जिससे लोंगो को अपने गंतव्य स्थल जाने में बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ता है व बीमार व्यक्तियों को भी चिकित्सालय पहुंचाने में असुविधा होती है।उन्होंने उत्तराखंड सरकार को अविलम्ब इस मार्ग पर उत्तराखंड परिवहन निगम की बस सेवा प्रारम्भ करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News