March 27, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक यूरोप यात्रा से पहले महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज को संत महात्माओं ने दिया आशीर्वाद

1 min read

यूरोप आध्यात्मिक यात्रा में स्पेन हंगरी हॉलैंड बुडापेस्ट जा रहे रामायण प्रचार समिति तुलसी मानस मंदिर के महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज का जगह-जगह आश्रम मठ मंदिरों में हुआ भव्य स्वागत
आज ऋषिकेश वैदिक फाउंडेशन हिमालय योगालय आश्रम के संस्थापक अंतर्राष्ट्रीय संत स्वामी शंकर तिलक महाराज के सानिध्य में तुलसी मानस मंदिर के महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज अपनी प्रथम यूरोप आध्यात्मिक यात्रा से पहले अखिल भारतीय संत समिति विरक्त वैष्णव मंडल मठ मंदिरों महामंडलेश्वर एवं श्री महंतो के द्वारा महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज का ब्रह्मपुरी राम तपस्थली ,कृष्णकुंजआश्रम, रामायण प्रचार समिति तुलसी मानस मंदिर, वैदिक फाउंडेशन हिमालय योगालय आश्रम, प्राचीन शत्रुघ्न मंदिर राम झूला, प्राचीन लक्ष्मण मंदिर लक्ष्मण झूला प्राचीन भारत मंदिर भगवान भवन भगवान आश्रम कबीर चौराहा आश्रम ईश्वर आश्रम रामानंद आश्रम आदि सभी जगह पर संत महात्माओं के द्वारा महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज को उत्तरीय पगड़ी पुष्पहार पहनाकर ऋषि कुमारों के द्वारा वेद मंत्रों पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया
महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास महाराज ने बताया की सनातन धर्म की ध्वजा को समस्त विश्व में प्रचारित करने के लिए महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज द्वारा समस्त उत्तराखंड के संत महात्माओं के आशीर्वाद लेकर उत्तराखंड के पौराणिक स्थलों एवं भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों को विदेश में रह रहे लोगों तक पहुंचाना और हमारी संस्कृति विरासत को आगे बढ़ना यही हमारा धर्म है यह काम आज के युवा संत आगे आकर सनातन संस्कृति को आगे बढ़ने का कार्य कर सकते हैं ।

इस अवसर पर सभी महामंडलेश्वर जगतगुरु महंतों ने अपने-अपने स्थानों पर महंत रवि पर प्रपन्नाचार्य महाराज को आशीर्वाद दिया और अपने-अपने आध्यात्मिक विचार रखें और शुभकामनाएं प्रेषित करें
कार्यक्रमों की अध्यक्षता महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास जी महाराज ने की कार्यक्रम का संचालन योगीराज स्वामी आशुतोष महाराज श्री महंत अरुण दास महाराज जगन्नाथ आश्रम ने संयुक्त रूप से किया
इस अवसर पर जगतगुरु उत्तराखंड पीठाधीश्वर स्वामी कृष्णाचार्य महाराज महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास महामंडलेश्वर डॉ रामेश्वर दास महाराज महाराज महामंडलेश्वर ईश्वर दास महाराज महामंडलेश्वर हरि चेतनानंद महाराज महामंडलेश्वर वृंदावन दास महाराज महामंडलेश्वर विष्णु दास महाराज के महामंडलेश्वर ऋशेश्वरानंद महाराज महंत श्री अरुण दास महाराज महंत रवि देव शास्त्री महंत श्री स्वामी राम महाराज महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज महंत हरिहरानंद महाराज स्वामी आलोक हरि महाराज महंत करुणा शरण महाराज महंत मनोज प्रपन्नाचार्य महंत प्रमोद दास महंत जगदीश प्रपन्नाचार्य आचार्य दिनेश सेमेल्टी रामाबल्लभ भट्ट कमल सिंह राणा जगदीश प्रसाद भट्ट योगीराज नवीन जोशी मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News