February 16, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने पूर्व सैनिक बलवीर सिंह नेगी को महासचिव व सुलोचना ईष्टवाल को प्रदेश में संगठन सचिव नियुक्त किया

1 min read

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पंत ने पार्टी के संगठन सचिव और कोषाध्यक्ष सहित नौ पदाधिकारियों को अपनी कार्यकारिणी में स्थान दिया है।

सुलोचना ईष्टवाल को प्रदेश में संगठन सचिव की जिम्मेदारी दी गई है तथा पूर्व सैनिक बलवीर सिंह नेगी को महासचिव नियुक्त किया गया है।
मोहन सिंह गुसाई पार्टी के कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं तथा सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी प्रमोद डोभाल को दी गई है।
राजेंद्र सिंह गुसाई संगठन सहसचिव नियुक्त किए गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पंत ने आज घोषित अपनी कार्यकारिणी में पंकज कपूर को मीडिया प्रभारी तथा विनोद जैन को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी है।
इसके अलावा पार्टी में दो प्रकोष्ठों की भी घोषणा की गई है।
पूर्व सूबेदार तथा धर्मगुरु भगवती प्रसाद नौटियाल को पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है तथा भीम सिंह रावत को आईटी प्रकोष्ठ के प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पंत ने बताया कि जल्दी ही प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा तथा अब तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने वाले कार्यकर्ताओं को योग्यता के अनुरूप जिम्मेदारी दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि जल्दी ही नव नियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह किया जाएगा।
उन्होने बताया कि जिला स्तर पर भी संगठन का विस्तार करके पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News