February 15, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

विधायक राजकुमार पोरी ने पौड़ी में आयोजित 18वीं जनपद स्तरीय क्विज प्रतियोगिता 2023 में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।

1 min read

आज दिनांक 3 नवंबर को  विधायक राजकुमार पोरी जी ने मेसमोर इंटर कॉलेज पौड़ी में आयोजित 18वीं जनपद स्तरीय क्विज प्रतियोगिता 2023 में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभा किया।

इस अवसर पर विभिन्न ब्लाकों से आई टीमों ने प्रतिभाग किया।
माननीय विधायक ने अपने संविधान में सभी प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा खेल भावना से खेल खेलने और टीम work से कार्य करते हुए अपने लक्ष्य की प्राप्ति करने को कहा।

उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल खेलने से शारीरिक और मानसिक दोनों तरह का विकास होता है, साथ ही एक दूसरे के साथ घूलने मिलने से व्यवहारिक सोच भी विकसित होती है।

 

 

इस अवसर पर अपर शिक्षा निदेशक श्री एस बी जोशी जी, विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री दिगम्बर सिंह जी, राजकीय इंटर कॉलेज क्यार्क प्रधानाचार्य श्री जयदीप सिंह रावत जी, पूर्व प्रधानाचार्य श्री अर्जुन सिंह नेगी जी, मंगल सिंह चौहान जी, श्री चन्द्र शेखर नौटियाल जी, विधायक प्रतिनिधि श्री सुबोध नौटियाल जी, जिला महामंत्री अनु मोर्चा श्री भक्ति शाह जी विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं व प्यारे बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News