उत्तराखंड में होने वाले पलायन को रोकने के लिए उत्तराखंड में 2 दिवसीय वैश्विक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा- सुनीता बोडाई
1 min read

ऋषिकेश , 3 नवम्बर ( हि.स. )।
प्रदेश प्रवक्ता सुनीता बोडाई विद्यार्थी ने कहां की उत्तराखंड में आगामी 8- 9 दिसंबर को दो दिवसीय वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
यह जानकारी शुक्रवार को सुनीता बोडाई ने ऋषिकेश में भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा उत्तराखंड से लगातार हो रहे पलायन को रोकने के लिए बड़े-बड़े उद्योगों को स्थापित किए जाने के लिए विश्व भर की संस्थाओं से एग्रीमेंट किया है। इस दौरान उत्तराखंड में आने वाले उद्योगपतियों को सिंगल विंडो के माध्यम से सुविधा उपलब्ध करवाई जाएंगी, जिससे 10 लाख से अधिक बेरोजगार लाभान्वित होने वाले है। इसके कारण लोकल फार वोकल को भी बढ़ावा दिया जाएगा, इसके अंतर्गत उत्तराखंड को विश्व स्तरीय पटल पर ले जाना भी है ।जिसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश और विदेश में कई स्थानों पर जागरूकता अभियान भी चलाया गया है। उन्होंने कहा कि उर्जा प्रदेश के नाते विद्युत के क्षेत्र में भी बड़े कदम उठाए गए हैं, जिसके कारण उत्तराखंड का नाम भी विश्व स्तर पर बढा है। इतना ही नहीं ऋषिकेश की पहचान भी अंतरराष्ट्रीय योग की राजधानी के रूप में बढी है। जहां पर्यटक और तीर्थाटन के क्षेत्र में भी काफी कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि हमारी पिछली सरकार ने जो कार्य किया उनको बढाए जाने का कार्य किया है, किसके कारण सभी वर्ग के लोगों को उसका लाभ मिला है, उनका कहना था कि अभी तक सरकार द्बारा किए गए कार्यों की समीक्षा भी संगठन स्तर पर की जाती है। उनका कहना था कि आज सरकार के कार्य के कारण पर्यटन और तीर्थाटन क्षेत्र में भी काफी विकास किया गया है ,जिसके कारण चारों धामों में यात्रियों की संख्या भी बढ़ोतरी हुई है। इस सम्मेलन को कराए जाने का उद्देश्य सीमांत क्षेत्रों को लाभ पहुंचाना भी है। उन्होंने कहा कि विकास सम्मेलन का स्थान बाद में तय किया जाएगा।इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा, जिला महामंत्री दीपक धमीजा ,नीलम चमोली जिला मीडिया प्रभारी, भी मौजूद थे।
