April 22, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

शारदीय नवरात्रि के नवम दिन क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने ग्रामीण क्षेत्र की मातृ शक्तियों को माता की चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया।

1 min read

 

ऋषिकेश 23 अक्टूबर 2023 ।

शारदीय नवरात्रि के नवम दिन क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने ग्रामीण क्षेत्र की मातृ शक्तियों को माता की चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया।

गुमानीवाला में आयोजित कार्यक्रम डॉ अग्रवाल ने प्रभा थपलियाल, शीला रावत, विमला नौटियाल, लक्ष्मी देशवाल, मीरा भट्ट, बिंदु गैरोला, बिसला रमोला, तुगलेश्वरी भट्ट, सुबोधिनी बंगवाल, रीना भट्ट, धनी नेगी, सुरुचि पंत, पूजा थापा, रेखा थापा, लक्ष्मी, संगीता, सविता, बबीता, निर्मला देवी, दयावती, शांति देवी, सोमना, कांति को सम्मानित किया।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि नवरात्रि के पवित्र दिनों में मातृ शक्ति को सम्मानित कर गर्व महसूस कर रहे हैं। कहा कि वह घर, मोहल्ला सौभाग्यशाली होता है जहां माता का गुणगान होता है और जो इसमें सम्मिलित होता है माता की उस पर विशेष कृपा होती है। कहा कि हर परिस्थिति में हमें माता का साथ मिलता है। हमारी सनातन संस्कृति को बचाने में भी माता का गुणगान आवश्यक है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं को हमारी सरकार उचित सम्मान देने की दिशा में कदम उठा रही है। चाहे केंद्र सरकार हो, जिन्होंने महिलाओं के लिए लोकसभा व राज्य की विधानसभाओ के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण किया है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि राज्य की धामी सरकार ने भी सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत महिला आरक्षण लाकर मातृशक्ति को समुचित सम्मान दिया है, जिसकी वह हकदार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News