February 4, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

भारत आयुष्मान कार्ड शिविर का आयोजन किया गया

1 min read

पौड़ी, गढ़वाल मण्डल विकास निगम पर्यटक आवास गृह में आयुष्मान भवः के अन्तर्गत अभेद ओर आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए जन जागरूकता बनाने के लिए स्वास्थ्य मेला का आयोजन वार्ड नम्बर 8 में किया गया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्थानीय लोगो को सरकार की ओर से जारी सुविधा का लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से उनके आधार कार्ड के आधार पर उन्हें आयुष्मान कार्ड का लाभ प्रदान करने की मुहिम की शुरुवात की गई।इस अवसर पर लगभग 50 लोगों ने प्रथम दो घण्टो में इस शिविर मेला का लाभ प्राप्त किया इस अवसर ओर स्वास्थ्य शिविर अधिकारी दीपिका रावत,कविता बलोदी, पूजा सहित आशा नेत्री अनिता धनाई सहित गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रबन्धक भारत भूषण कुकरेती, पर्यटन विभाग के प्रशासनिक अधिकारी रमेश प्रसाद सेमवाल, राकेश लाल सहित अभिषेक , जमन रावत, सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News