रा०ई०का० विनकखाल में एक दिवसीय आपदा संबंधी/त्वरित राहत-बचाव कार्य एवं जगरूकता प्रशिक्षण दिया गया
1 min read

जिलाधिकारी महोदय, टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में जनपद टिहरी के विभिन्न विद्यालयों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों में *आज दिनांक 10 अक्टुबर 2023 को भिलंगना ब्लॉक के रा०ई०का० विनकखाल* में एक दिवसीय आपदा संबंधी/त्वरित राहत-बचाव कार्य एवं जगरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), टिहरी गढ़वाल द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर छात्राओं/ विद्यालय कर्मियों सहित लगभग 345 व्यक्ति उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान आपदा प्रबंधन एवं अन्य महत्वपूर्ण जन-जागरूकता संबंधी जानकारियां दी गई, जैसे- आपदा, आपदा के प्रकार, उपकरणों की जानकारी, आपातकालीन स्ट्रेचर बनाना, प्राथमिक उपचार, आग से बचने के तरीके, बाढ़ से बचाव के तरीके आदि संबंधित जानकारी के साथ राज्य व जनपद आपातकालीन केंद्र के टोल फ्री नम्बरों की जानकारी और विद्यालय परिसर के सुरक्षित स्थान एवं निकासी मार्गो की भी जानकारी दी गई।
प्रधानाचार्य श्री विनोद घिल्डियाल, और NSS के प्रभारी डॉ शक्ति मोहन नौटीयाल द्वारा भी सभी छात्र छात्राओ और उपस्थित कार्मिकों को संबोधित किया गया।
