February 22, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

उत्तराखंड की तीन महान विभूतियों को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष योगदान दिए जाने के लिए राष्ट्रपति द्वारा पद्म पुरस्कारों से नवाजा गया है|

1 min read

देहरादून 8 नवंबर| नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा उत्तराखंड से हैस्को प्रमुख पर्यावरणविद डॉ.अनिल प्रकाश जोशी को पद्मभूषण, पर्यावरणविद कल्याण सिंह और डॉ.योगी एरन को पद्श्री सम्मान से नवाजे जाने पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने तीनो प्रतिष्ठित लोगों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है|इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह उत्तराखंड के लिए गौरव का पल है जब उत्तराखंड की तीन महान विभूतियों को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष योगदान दिए जाने के लिए राष्ट्रपति द्वारा पद्म पुरस्कारों से नवाजा गया है|

इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष ने मंगलवार को चिकित्सा क्षेत्र में डॉ.भूपेंद्र कुमार सिंह और किसान प्रेम चंद शर्मा को पद्श्री सम्मान मिलने पर अपनी अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News