February 7, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में भूमिका पर अंतर विद्यालयी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

1 min read

2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग/नरेंद्रनगर द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में भूमिका पर अंतर विद्यालयी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 14 बीघा पुल पर अंतर विद्यालयी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के सभी विद्यालयों को निमंत्रण पत्र भेजे गए थे जिसमें से 6 विद्यालयों के 24 प्रतिभागियों ने प्रतिभा किया। जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि आज देश में सोशल मीडिया के माध्यम से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बारे में दुष्प्रचार किया जाता है जबकि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा मान्यता दी गई है आज वह पूरे विश्व में पूजे जाते हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने स्वतंत्रता संग्राम में अपनी अहम भूमिका निभाई साथ ही स्वच्छता से लेकर कई सामाजिक बुराइयों के अंत के लिए कई जन आंदोलन किए। सुभाष चंद्र बोस द्वारा महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता की उपाधि दी गई। महात्मा गांधी सिर्फ एक व्यक्ति नहीं अपितु एक विचार के रूप में आज पूरे विश्व में जाने जाते हैं जिला अध्यक्ष ने कहा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एक विचार के रूप में हमेशा अमर हैं।
जिला महासचिव संगठन एडवोकेट अनिल रावत ने कहा कि भाषण प्रतियोगिता कार्यक्रम में जज की भूमिका खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्रनगर ओपी वर्मा व वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश व्यास द्वारा निभाई गई। प्रथम स्थान पर लिटिल स्टार स्कूल ढालवाला की कक्षा 8 की छात्रा सरोती रावत ने हासिल किया। दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की 12वीं की छात्रा समीक्षा रावत एवं मॉडर्न स्कूल ढलवाला की कक्षा 10 की छात्रा संस्कृति भट्ट रही। तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से संस्कार सृजन स्कूल की कक्षा 12वीं की छात्रा कल्पना मटेला एवं पूर्णानंद इंटर कॉलेज की कक्षा 12वीं की छात्रा कोमल कुमारी रही।
जज की भूमिका निभाते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ओपी वर्मा एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश व्यास ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाइयां दी एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में भूमिका पर विस्तार से अवगत कराया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश भट्ट, लोक गायक विनोद बिजलवाण, अजय रमोला, सभासद विनोद सकलानी, जिला अध्यक्ष महिला सुमन नैथानी, प्रमिला बिजवाण, सरस्वती जोशी, सुरेंद्र भंडारी, दयाल सिंह भंडारी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष आशीष रणकोटी सहित कई कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News