गांधी जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी वीरभद्र मंडल ने स्वच्छता अभियान चलाया
1 min read

ऋषिकेश : 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ऋषिकेश में वीरभद्र मंडल के समस्त कार्यकर्ताओं मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया l जिसमें सभी कार्यकर्ताओं द्वारा खूब बढ़-चढ़कर भाग लिया गया l

माननीय कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल भी इस अभियान का हिस्सा बने उन्होंने कहा कि स्वच्छता रखना कोई एक दिन का कार्य नहीं बल्कि उसे अपनी आदत में शुमार करना चाहिए और सिर्फ अपने घर में ही नहीं बल्कि आसपास के सार्वजानिक प्रतिष्ठानों में भी ना तो गंदगी करें और ना ही दूसरों को करने दे l उन्होंने कहा कि सभी लोगों को चाहिए कि वह प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करें ताकि हमारे पर्यावरण को बचाया जा सके l
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष विजय जुगलान विवेक चतुर्वेदी पुनीता भंडारी शशि निर्मला उनियाल, प्रताप राणा ,प्रवीण कुमार एवं वीरभद्र मंडल की पूरी टीम उपस्थित रही l
