February 5, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

विभागीय मंत्री,क्षेत्रीय विधायक एवं नगर पालिका अध्यक्ष के आपसी सामंजस्य से आई0टी0आई0 देवप्रयाग का पुनः संचालन प्रारंभ।

1 min read

देवप्रयाग मई 2021 की भीषण आपदा की चपेट मैं आई0टी0आई0 देवप्रयाग का भवन पूर्णतः बहने के कारण वहां आईं0टी0आई0 का संचालन पूर्णतः बंद हो चुका था तथा क्षेत्रीय युवाओं को तकनीकी शिक्षा के प्रशिक्षणों में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।क्षेत्रीय लोंगो के सहभागिता से स्थानीय विधायक विनोद कण्डारी द्वारा यह समस्या जब विभागीय मंत्री सौरभ बहुगुणा को अवगत कराया गया तो विभागीय मंत्री द्वारा नगरपालिका परिषद देवप्रयाग के अध्यक्ष कृष्ण कांत कोटियाल को आई0टी0आई0 के पुनः संचालन हेतु भवन उपलब्ध कराने हेतु आदेशित किया गया।

नगरपालिका अध्यक्ष द्वारा जनहित को देखते हुए आईं0टी0आई0 के पुनः संचालन हेतु भवन मुहैया कराया गया। तथा विधायक निधि द्वारा प्रशिक्षण सम्बन्धी फर्नीचर भी उपलब्ध कराया गया जिसका आज विधिवत रूप से उद्धघाटन भी हो गया है l

उद्धघाटन समारोह में क्षेत्रीय विधायक विनोद कण्डारी,नगर पालिका देवप्रयाग के अध्यक्ष कृष्ण कांत कोटियाल,संस्थान के प्राचार्य शैलेन्द्र मोहन शर्मा,भुवनेश्वर सिंह,महेशानन्द जुयाल,मुकेश ध्यानी,वीरेंद्र सिंह,रोशन लाल आदि उपस्थित थे।वर्तमान में इस संस्थान में आशुलिपि हिंदी व्यवसाय में प्रवेश हो रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News