February 5, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती हेतु मनोज ध्यानी को कार्यक्रम संयोजक एवं नीलम चमोली को सह संयोजक बनाया गया है l

1 min read

भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाने जा रही है l इसी उपलक्ष में 25 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाने जा रही है l इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष मनोज ध्यानी को कार्यक्रम संयोजक एवं जिला मीडिया प्रभारी नीलम चमोली को सह संयोजक बनाया गया है l
इस कार्यक्रम को सुन्दर एवं सफल बनाने के उद्देश्य से आज 23/9/2023 को मनोज ध्यानी एवं नीलम चमोली द्वारा जिला ऋषिकेश के प्रत्येक मंडल में जाकर शक्ति केंद्र संयोजक एवं मंडल अध्यक्षों सहित समस्त कार्यकारिणी से भेंट की तथा कार्यक्रम की रूपरेखा को विस्तार पूर्वक बताया l

इस अवसर पर प्रत्येक शक्ति केंद्र को पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी का छाया चित्र भी भेंट किया l
इस अवसर पर प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल सहित मंडल अध्यक्ष प्रशांत खरोंला ,नरेंद्र नेगी, अरुण शर्मा, प्रताप सिंह बस्सी, दिनेश पयाल, सुमित पंवार, सुरेंद्र सिंह, राजकुमार राज एवं सभी शक्ति केंद्र संयोजक उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News