JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

*महिला आरक्षण बिल ससंद में पारित होने पर महापौर ने जताया हर्ष*

1 min read

ऋषिकेश- महिला आरक्षण बिल ससंद में पारित होने पर नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने हर्ष जताया है। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि देश की आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाली महिलाओं के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व सर्मथन करने वाले सांसदों का आभार जताया है।

महिला आरक्षण बिल पर संसद की मुहर लगने पर उत्साहित महापौर ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने साबित कर दिया है कि देश की मात्रृ शक्ति के हितों की सच्ची हितेषी वही हैं। इस ऐतिहासिक कदम से देशकी आधी आबादी को उनका न्यायोचित हक मिल सकेगा।उन्होंने कहा कि आजादी के 75 साल बीत जाने के बाद भी देश में आधी आबादी राजनीति में अभी तक हाशिये पर थी। उन्होंने कहा कि भारत में ऐसी महिलाओं के कई उदाहरण हैं जिन्होंने अवसर मिलने पर राजनीति में न केवल अपनी पहचान बनाई बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी ख्याति अर्जित की। उन्होंने लगातार अपनी योग्यता और क्षमताओं का लोहा मनवाया है।महापौर ने कहा कि पंचायत में 33 फीसदी महिला आरक्षण के बाद प्रत्यक्ष तौर पर तो महिलाओं की स्थिति में सुधार दिखाई देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News