November 10, 2025

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

विधानसभा अध्यक्ष ने 101 जरूरतमंद, असहाय लोगों को अध्यक्ष विवेकाधीन कोष से 6 लाख रुपये के आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए

1 min read

ऋषिकेश 3 नवंबर। दीपावली के शुभ पर्व पर आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने 101 जरूरतमंद, असहाय लोगों को अध्यक्ष विवेकाधीन कोष से 6 लाख रुपये के आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए।
विधान सभा अध्यक्ष ने दीपावली की शुभकामना देते हुए कहा की दीपों का पर्व समृद्धि का प्रतीक है।दीपावली का पर्व सभी लोगों के जीवन में नई खुशियों का संचार करे।उन्होंने कहा कि असली खुशी दूसरों के साथ अपनी खुशी बांटने में ही निहित है।श्री अग्रवाल ने कहा कि खतरनाक एवं तेज आवाज वाले पटाखों से दूर रहें तथा पर्यावरण को देखते हुए सुरक्षात्मक तरीके से बड़ों की उपस्थिति में ग्रीन पटाखे जलाएं।
इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री सुदेश कंडवाल, जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य कृष्णा जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य मुकेश गोयल, प्रदीप धस्माना, गजेंद्र विक्रम शाही, सतपाल सैनी, कविता शाह, नगर निगम पार्षद शिव कुमार गौतम, राकेश पासा, मनोज ज़ख्मोला, अंकित बहुखंडी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News