प्रेस क्लब मुनि की रेती द्वारा वरिष्ठ पत्रकार सुदीप पचभैया व सुदीप को सम्मानित किया गया
1 min read

प्रेस क्लब मुनि की रेती द्वारा सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रहे विभिन्न लोगों व पत्रकारिता जगत मे निष्पक्ष व स्वच्छ पत्रकारिता करने वाले को भी सम्मानित किया गया , जिसमें तीर्थ चेतना के संपादक सुदीप पऺचभैया व लोक सत्य के संवाददाता सुदीप को सम्मानित किया गया, इसके अलावा सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रही ,गंगा सेवा समिति, सूर्या फाउंडेशन, को भी सम्मानित किया गया तथा सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने हेतु राम बल्लभ भट्ट व राजन बिष्ट को रक्तदान के लिए सम्मानित किया गया इनके अलावा कई बुजुर्गों को उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया l
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपने विचार व्यक्त करते हुए नीलम बिजल्वाण ने हुए कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है तथा अपनी राष्ट्रभाषा का बढ़ावा देना हमारा कर्तव्य है साथ ही साथ हमारी मातृभाषा व बोली भाषा से भी उतना ही लगाव होना चाहिए जितना अपनी राष्ट्रभाषा से है,
इस अवसर पर उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हिंदी राष्ट्रीय भाषा है किंतु धरातल में उतनी प्रचलित नहीं है l
प्रेस क्लब ,मुनि की रेती द्वारा हिंदी दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी व कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित कवि सत्येंद्र चौहान अशोक क्रेजी, रामकृष्ण पोखरियाल, नरेंद्र रयाल, शांति बिंजोला हुआ शिप्रा हिंदी व गढ़वाली में काव्य पाठ कर दर्शकों का मन मोह लिया
इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष सूर्य चांद सिंह चौहान, राम बल्लभ भट्ट,, पी पी डंगवाल, राजन बिष्ट, नवीन चंद्र, कृष्ण कुमार , श्रीमती इंदिरा आर्य, श्रीमती मधु असवाल, आरती चौहान, अनीता कोटियाल, दीपा , गोपाल शर्मा धनीराम बिंजोला आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे l
