March 30, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

पद्मश्री डॉ माधुरी बड़थ्वाल को मिला डॉ स्व0 द्वारिका प्रसाद मलासी आवाज रत्न सम्मान।

1 min read

मुनि की रेती। : हिंदी दिवस के पूर्व संध्या पर मुनिकीरेती आवाज साहित्यिक संस्था द्वारा प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी स्व0 द्वारिका प्रसाद मलासी आवाज रत्न सम्मान उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोककलाकार पद्मश्री डॉ0 माधुरी बड़थ्वाल को प्रदान किया गया।इस अवसर पर आयोजित समारोह को नगर पालिका ढालवाला मुनिकीरेती के अध्यक्ष रोशन रतूड़ी,पूर्व अध्यक्ष मनोज द्विवेदी,शिक्षाविद वंशीधर पोखरियाल,संजय शास्त्री,गढभूमि लोक संस्कृति संरक्षण समिति के अध्यक्ष आशाराम व्यास,आवाज के अध्यक्ष अशोक क्रेजी,श्रीमती अयोध्या मलासी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया ।इस अवसर पर डॉ0 माधुरी बड़थ्वाल द्वारा उत्तराखंड के पुराने लोक गीत की पंक्तियों को सुनाते हुए संस्कृति में लोकगीतों के महत्व को बताया गया। प्रबोध उनियाल द्वारा डॉ0 स्व0 द्वारिका मलासी जी के जीवन के बारे में प्रकाश डाला गया। आवाज साहित्यिक संस्था द्वारा क्षेत्र के हाई स्कूल परीक्षा में हिंदी विषय मे मेधावी अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में डॉ सुनील दत्त थपलियाल,रामकृष्ण पोखरियाल, धनीराम बिंजोला,मनोज मलासी,मनीष डिमरी,रमाबल्लभ भट्ट,घनश्याम नौटियाल,राजन बिष्ट,शंकर नौटियाल,सुनील कपरवाण, सुरेंद्र भण्डारी,संतोष व्यास,बीना जोशी,मीना मदवाण,नीमा पंवार, शोभा बड़थ्वाल,दर्शनी भण्डारी,सर्वेश्वरी उनियाल,अनिता जोशी, आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News