October 18, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

श्री देवसुमन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एनके जोशी ने क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात की।

1 min read

ऋषिकेश 09 सितंबर 2023 ।

श्री देवसुमन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एनके जोशी ने क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात की। इस दौरान कुलपति प्रो. जोशी ने डा. अग्रवाल को अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के लिए आमंत्रित भी किया।

प्रो. जोशी ने बताया कि श्रीदेव सुमन विवि द्वारा भौतिक विज्ञान में उन्नति, समाजिक कल्याण को बढ़ावा देने तथा सतत विकास और एनईपी के विषय पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देश और विदेशों से बुद्धिजीवी वर्ग शामिल होंगे और अंतरराष्ट्रीय, विज्ञान के क्षेत्र के शिक्षा विदों द्वारा संगोष्ठी के विषय के संबंध में शोधपरक व्याख्यान देंगें।

प्रो. जोशी ने बताया कि श्रीदेव सुमन के ऋषिकेश कैंपस पर 15 सितंबर को प्रातः 11 बजे कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसमें कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर कार्यक्रम का शुभारंभ कर मार्गदर्शन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News