JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

शिक्षक दिवस के अवसर पर देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ एस राधाकृष्णन का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया।

1 min read

आज राजकीय जूनियर हाईस्कूल पटना यमकेश्वर पौड़ी गढ़वाल में शिक्षक दिवस के अवसर पर देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ एस राधाकृष्णन का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया।
भारत रत्न से सुशोभित डॉ राधाकृष्णन को विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों शिक्षकों व ग्राम पटना के सामाजिक कार्यकर्ता व अभिभावकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर भाव पूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर विद्यालय की ओर से छात्रों को नूतन पोशाक भी वितरित की गई।
बच्चों ने व अध्यापकों ने राधाकृष्णन जी के विचारों पर चर्चा परिचर्चा करते हुए उनका भाव पूर्ण स्मरण किया।
इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य सन्तोषी देवी पूर्व ग्राम प्रधान पुष्कर भंडारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुंवर सिंह राणा सहायक अध्यापक अशोक क्रेजी अंजना बिष्ट शुकदेव जी शिक्षक अभिभावक संघ की अध्यक्ष मीना नेगी आंगन वाड़ी की उर्मिला बीना देवी कमला देवी आदि उपस्थित थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News