सामान्य सीट में कांग्रेस से योगेश राणा और महिला सीट पर उर्मिला राणा के चुनाव लड़ने की संभावना
1 min read

विश्व सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व नगर पंचायत के अध्यक्ष उत्तम सिंह राणा के पुत्र योगेश राणा कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ने का मन बना लिया है आज नगर क्षेत्र में हुई एक बैठक में इस बात के संकेत मिले हैं
ज्ञात रहे की योगेश राणा पूर्व में निर्दलीय चुनाव होने की तैयारी में थे, किंतु पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत के नजदीक होने के कारण उन्हें अपना निर्णय बदलना पड़ा क्योंकि यदि वे निर्दलीय चुनाव लड़ते तो पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत को मजबूरन कांग्रेस प्रत्याशी का समर्थन करना पड़ता जिस वजह से योगेश राणा ने अपना निर्णय बदल कर कांग्रेस से चुनाव लड़ने का मन बना लिया ताकि यह चुनाव भी ओम गोपाल बनाम सुबोध उनियाल हो सके और उन्हें ओम गोपाल रावत की लोकप्रियता का फायदा मिल सके, दूसरी तरफ कांग्रेस महिला सीट पर उर्मिला राणा को उतार सकती है? जिसकी प्रबल संभावनाएं हैं क्योंकि उर्मिला राणा तीन बार की क्षेत्र पंचायत सदस्य रह चुकी है और उनके राजनीतिक अनुभव को देखते हुए वे महिलाओं में दमदार प्रत्याशी साबित हो सकती है ,यही नहीं उर्मिला राणा के पति प्रदीप राणा नगर पंचायत के पूर्व सदस्य रह चुके हैं और राजनीति में जोड़ तोड़ करने के मझे हुए वह खिलाड़ी माने जाते हैं l
खैर जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएंगे पैसे कैसे स्थिति स्पष्ट हो जाएगी किंतु अभी तक संभावित प्रत्याशियों में कांग्रेस की जो स्थिति बन रही है उसके अनुसार कांग्रेस सामान्य सीट पर योगेश और महिला सीट पर उर्मिला राणा को को कांग्रेस मैदान में उतर सकती है इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता ,l
