भारतीय जनता पार्टी द्वारा ऋषिकेश विधानसभा में बूथ समिति का प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया गया
1 min read

ऋषिकेश आज 24/8/2023भारतीय जनता पार्टी जिला ऋषिकेश में जिलाध्यक्ष रबीन्द्र राणा की अध्यक्षता में *वोटर चेतना महा अभियान* कार्यक्रम के अंतर्गत बैठक आयोजित की गयी। जिसमें ऋषिकेश विधानसभा में बूथ समिति का प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कोली ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ के वोटर को विश्वास में लाने का प्रयास करना चाहिए l 18 वर्ष के वोटरों को वोट डालने के लिए प्रेरित करना है तथा उनको भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने का भी प्रयास करना है l इसके साथ ही पुराने वोटरों के विश्वास को मजबूत करने के लिए उन्हें उन सभी योजनाओं के विषय में याद दिलाना है जो उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सरकार में प्राप्त की है तथा नई योजनाओं के विषय में उन्हें जानकारी उपलब्ध करानी है l तथा उनके लाभ के विषय में भी अवगत कराना है l
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राणा ने कहा कि *वोटर चेतना अभियान* को एक उत्सव के रूप में मनाना है l उन्होंने बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें नये वोटरों का नाम वोटर लिस्ट में चढाना , गलत नामों को शुद्ध करना, व जिन वोटरों ka नाम छूट गया है उनको फिर से लिस्ट में छपवाना आदि कार्य बूथ अध्यक्षों को करवाने है l उन्होंने कहा कि सभी मोर्चों को तथा सभी कार्यकर्ताओं को नये वोटरों को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने प्रयास करना है और जीत का परचम लहराने का पूरा प्रयास करना है l
इस कार्यक्रम जिला महामंत्री राजेन्द्र तड़ीयाल जी ने सभी कार्यकर्ताओं का वृत्त लिया l
कार्यक्रम में जिला महामंत्री दीपक धमिजा समस्त मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार, शिवानि भट्ट,,दिनेश पयाल,,कविता शाह,नरेंद्र रावत,गणेश सिंह रावत, विमला नेथानि , कृष्ण कुमार सिंघल, नीलम काला चमोली, भावना किशोर, सभी शक्ति केंद्र संयोजक, जिला एवं प्रदेश के सभी पदाधिकारी तथा कार्यक्रम संबंधित समिति के सदस्य उपस्थित रहे ।कार्यक्रम के संयोजक एवं संचालक पंकज शर्मा ने किया l
