JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में रेल लाईन परियोजना हेतु जनपद में पुनर्वास एवं पुनःस्थापन (आर एण्ड आर) पॉलिसी के अन्तर्गत स्वीकृत धनराशि/अन्य कार्यों की प्रस्तावित धनराशि के संबंध में बैठक आयोजित की गई।

1 min read

सू.वि./टिहरी/दिनांक 24 अगस्त, 2023
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में गुरूवार को रेल लाईन परियोजना हेतु जनपद में पुनर्वास एवं पुनःस्थापन (आर एण्ड आर) पॉलिसी के अन्तर्गत स्वीकृत धनराशि/अन्य कार्यों की प्रस्तावित धनराशि के संबंध में बैठक आयोजित की गई।
जिलाधिकारी ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाईन परियोजना हेतु जनपद में आर एण्ड आर पॉलिसी के अन्तर्गत स्वीकृत धनराशि एवं विभिन्न योजनाओं की कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन योजनाओं के कार्य पूर्ण कर लिये गये, उनकी यूसी एवं फोटोग्राफ्स उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन विभागों द्वारा शेष धनराशि वापस की जानी है, वह तत्काल कार्यवाही कर कल तक धनराशि वापस कर दें, ताकि उस धनराशि का उपयोग नई योजनाओं में किया जा सके। सभी अधिकारियों को जनभावना के अनुरूप कार्य करने को कहा गया।
आरवीएनएल अधिकारी भूपेन्द ने अवगत कराया कि तीन नई योजनाओं यथा मलेथा में माधो सिंह भण्डारी भवन निर्माण कार्य, वाई जक्शन तथा ढालवाला क्षेत्र में रिवाड़ाखाला बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य हेतु धनराशि लोक निर्माण विभाग एवं सिंचाई विभाग को दे दी गई है। वहीं विभागीय अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि जिन योजनाआंे में धनराशि स्वीकृति हुई, उनमें कार्य पूर्ण कर लिये गये हैं। अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान देवप्रयाग द्वारा एक योजना में शेष धनराशि को समायोजित करने तथा अतिरिक्त धनराशि की मांग की गई।
बैठक में आईएएस प्रशिक्षु आसीमा गोयल, अपर जिलाधिकारी के.के. मिश्र, ईई आरईएस मीनल गुलाटी, ईई विद्युत अमित आनन्द, ईई जल संस्थान टिहरी प्रशान्त भारद्वाज सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News