JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

25 बार रक्तदान कर, रक्तदाता बने “राजन बिष्ट पहाड़ी”

1 min read

जब सेवा का जज्बा हो, जुनून हो तो व्यक्ति किसी भी कार्य को कर सकता है और जिस कार्य को करने से दूसरे व्यक्ति को जीवनदान दिया जा सके वह कार्य समाज सेवा के साथ-साथ पुण्य का कार्य है ऐसा कार्य करके व्यक्ति को आत्म संतुष्टि का भाव पैदा होता है और यहीआत्म संतुष्टि आपको नाम और ख्याति दिलाती है आज हम बात कर रहे हैं राजन बिष्ट पहाड़ी की जिनकी उम्र तो कम है, पर कारनामा बड़ा है राजन ने 25 बार रक्तदान कर अपने को रक्त वीर की श्रेणी में ला दिया है उन्होंने 25 जिंदगी को एक नया जीवन दिया है जो कि काबिले तारीफ है और इन्हीं कार्यों को श्रेष्ठ श्रेणी में रखा जाता है राजन बिष्ट के अलावा रोहित बिजलवान द्वारा 27 बार ब्लड डोनेट करके इस कार्य में अपना योगदान दिया है इसके बारे में जय मां गंगान्यूज़ पूर्व में ही लिख चुका है हम ऐसे शख्सियत को सलाम करते हैं

 

राजन बिष्ट पहाड़ी के सामाजिक कार्य को देखते हुए उत्तराखंड महापंचायत व आवाज संस्था द्वारा सम्मानित किया गया राजन बिष्ट के इस कार्य की सराहना करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता रमा बल्लभ भट्ट मैंं इस कार्य हेतु बधाई दी हैऔर उन्होंने कहा है कि इस कार्य से सभी युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए और इस कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए l

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News