JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

सेवा निवृत्त राजकीय पेन्शनर्स संगठन उत्तराखण्ड के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल विरेंद्र सिंह कृषाली प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण कार्यालय में सचिव से मिला

1 min read

आज दिनांक 22-08-2023 को सेवा निवृत्त राजकीय पेन्शनर्स संगठन उत्तराखण्ड के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल विरेंद्र सिंह कृषाली प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदेश के सेवा निवृत्त राजकीय पेन्शनर्स को राज्य स्वास्थ्य योजना के अन्तर्गत गोल्डन कार्ड के माध्यम से दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं मे आ रही विभिन्न व्यवहारिक कठिनाइयों के समाधान हेतु राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण कार्यालय में सचिव आनंद श्रीवास्तव से मिला।प्रतिनिधि मण्डल द्वारा मुख्य मंत्री उत्तराखण्ड को अपना चार सूत्रीय मांगपत्र सौंपते हुए शासन स्तर से अपेक्षित आदेश निर्गत करने का अनुरोध किया गया।
1- प्रदेश के जिन पेंशनरों ने जानकारी के अभाव में गोल्डन कार्ड योजना का विकल्प नहीं में दिया है उन्हें पुन: इस योजना में शामिल होने का अवसर दिये जाने की प्रबल मांग की जाती है। स्मरणीय है कि प्रदेश के कतिपय पेंशनर्स जो बीमार की हालत में हैं पुन: गोल्डन कार्ड योजना में जुड़ने के आदेश की प्रतीक्षा में हैं जिससे पैन्शनर सम्बन्धित अस्पताल में अपना स्वास्थ्य सुविधा का लाभ प्राप्त कर सके। इसी क्रम में कम से कम तीन माह का समय दिये जाने की अपेक्षा है।**
2-प्रदेश के कतिपय पेंशनर्स एवं पारिवारिक पेंशनर्स जो गोल्डेन कार्ड योजना में शामिल नहीं होना चाहते हैं उनकी चिकित्सा प्रतिपूर्ति हेतु पूर्व शासनादेश संख्या 679/चि0 -3 -2006 -437/2002 दिनाँक 04-09- 2006 जो वर्तमान में लागू नहीं है को ( शासनादेश दिनांक 25-11-2021के अनुसार) आवश्यक संशोधन के साथ बहाल करने सम्बन्धित शासनादेश तत्काल निर्गत कराया जाये,जिससे गोल्डन कार्ड योजना में शामिल न होने वाले पेंशनर्स एवं पारिवारिक पेंशनर्स भी चिकित्सा सुविधा का लाभ ले सकें।*
*3-प्रदेश के पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों से गोल्डन कार्ड के अंशदान कटौती क्रमश: 50% एवं 30 % किये जाने का शासनादेश करने की प्रबल मांग की जाती है।*
*4-प्रदेश के राजकीय पेंशनरों की समस्याओं के समाधान हेतु शीर्ष स्तरीय त्रिपक्षीय वार्ता हेतु राजकीय पेन्शनर्स उत्तराखण्ड के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया जाए।*
*महोदय,*
*प्रदेश के युवा, लोक प्रिय यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का सेवा निवृत्त राजकीय पेन्शनर्स संगठन उत्तराखण्ड अभिनंदन करता है,वन्दन करता है तथा गोल्डन कार्ड योजना से सम्बंधित समस्याओं को समाधान की दृष्टि से मा0 मुख्यमंत्री जी का ध्यान आकृष्ट कर समाधान की आकांक्षा रखता है।

प्रतिनिधि मण्डल में प्रान्तीय संरक्षक आर. एस. परिहार ,प्रदेश महा सचिव गिरीश्चंद्र भट्ट,एम.एस.गुसाइँ,रमेन्द्र सिंह पुण्ड़ीर,आर.एस.विरोरिया,मोहन सिंह रावत,जबर सिंह पंवार,धर्म सिंह कृषाली,सोहन सिंह नेगी आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News