उत्तराखंड आन्दोलन के प्रणेता स्वर्गीय श्री इन्द्रमणि बडोनी जी की पुण्यतिथि पर श्री इन्द्रमणि बडोनी स्मृति समिति एवं श्री गंगा गौ सेवा समिति मुनिकीरेती द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया
1 min read

मुनि की रेती : आज दिनांक18-08-2023 को उत्तराखंड आन्दोलन के प्रणेता स्वर्गीय श्री इन्द्रमणि बडोनी जी की पुण्यतिथि पर श्री इन्द्रमणि बडोनी स्मृति समिति एवं श्री गंगा गौ सेवा समिति मुनिकीरेती द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया माँ गंगा की आरती से पूर्व विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक, धार्मिक गतिविधियों से जुडे हुए लोगों ने स्वर्गीय श्री बडोनी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए इन्द्रमणि बडोनी पार्क में उनकी मूर्ति के सम्मुख वैदिक मंत्रों से पुष्पांजलि दी गई उसके पश्चात माँ गंगा के पावन तट श्री शत्रुघ्न घाट पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए गंगा गौ सेवा समिति के अध्यक्ष महन्त मनोज प्रपन्नाचार्य जी ने कहा कि बडोनी जी सम्पूर्ण जीवन समाज के लिए समर्पित रहा उत्तराखंड आन्दोलन के लिए उन्होंने घर-घर जाकर जन जागरण किया शिक्षा के क्षेत्र में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा उन्होंने पहाड़ों विभिन्न स्थानों पर अनेकों स्कूल खोले शिक्षाविद डॉक्टर सुनील थपलियाल जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार में उन्होंने विधानसभा में पहाड़ की आवाज को बुलंद किया और कहा कि उन्होंने उत्तराखंड आन्दोलन की नींव रखी माधो सिंह भंडारी कि नृत्य नाटिका का उन्होंने जन-जन तक पहुँचाया 1956 में दिल्ली राजपथ पर केदार नृत्य प्रस्तुत कर उन्होंने उत्तराखंड की लोक संस्कृति को पूरे भारतवर्ष तक पहुँचाया जिससे तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु अत्यन्त प्रभावित हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद माँ गंगा की दैनिक होनी वाली भव्य आरती सम्पन्न हुई आचार्य सुभाष चन्द्र डोभाल के संचालन में चल रहे इस श्रद्धांजलि सभा में गढभूमि लोक संस्कृति संरक्षण समिति के अध्यक्ष श्री आशाराम व्यास जी,उपाध्यक्ष घनश्याम नौटियाल जी डॉक्टर जनार्दन कैरवान जी ,सुरेन्द्र भंडारी जी, उत्तम असवाल जी , मनन द्विवेदी जी सुनील कपरुवान जी, अनूप रावत जी राजेन्द्र सिंह रावत जी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
