October 18, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद क्षेत्रांतर्गत दिनांक 14 अगस्त, 2023 को बोराडी स्टेडियम नई टिहरी एवं श्रीपूर्णानंद स्पोर्टस स्टेडियम मुनिकीरेती में क्रॉस कन्ट्री दौड़ का आयोजन किया जाएगा।

1 min read

सू.वि./टिहरी/दिनांक 13 अगस्त, 2023

जिलाधिकारी टिहरी के निर्देशन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद क्षेत्रांतर्गत दिनांक 14 अगस्त, 2023 को बोराडी स्टेडियम नई टिहरी एवं श्रीपूर्णानंद स्पोर्टस स्टेडियम मुनिकीरेती में क्रॉस कन्ट्री दौड़ का आयोजन किया जाएगा।

जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव पौरी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खेलकूद कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 14 अगस्त, 2023 को अंडर 14 बालक वर्ग, अंडर 17 बालक एवं बालिका वर्ग तथा पुरुष ओपन एवं महिला ओपन वर्ग में क्रमश 3किमी, 5किमी एवं 8किमी क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन प्रातः 6.30 बजे से बोराडी स्टेडियम से प्रारंभ होकर जिला पंचायत, नगर पालिका होते हुए वापस बोराडी स्टेडियम नई टिहरी तथा सायं 4 बजे श्रीपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम मुनीकीरेति में किया जाएगा।

उन्होंने बालक एवं बालिकाओं को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर क्रॉस कन्ट्री दौड़ में प्रतिभाग करने को कहा है। कहा की क्रॉस कंट्री दौड़ में प्रतिभाग करने हेतु प्रतिभागियों को आधार कार्ड एवं जन्म प्रमाण पत्र की फोटो काफी अपने साथ लाना अनिवार्य होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News