October 18, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग किये जाने पर कटा चालान

1 min read

सू.वि./टिहरी/दिनांक 12 अगस्त, 2023

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में पूर्ति विभाग द्वारा किया गया बोराडी क्षेत्र में होटल /ढाबों का निरीक्षण।

शनिवार को पूर्ति विभाग की टीम द्वारा बोराडी क्षेत्र में 28 होटल /ढाबों का निरीक्षण किया गया। जिला पूर्ति अधिकारी अरुण वर्मा ने बताया कि इस दौरान 13 होटल /ढाबा संचालक अपने प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग करते पाए गए। प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग किये जाने के कारण उनके चालान किये गये तथा उन्हें भविष्य हेतु चेतावनी देते हुए व्यावसायिक सिलेंडरों का ही उपयोग किये जाने के निर्देश दिये गये। बताया कि इन 13 होटल/दाबा संचालकों से धनराशि रुपए 12 हजार का चालान किया गया।

इस दौरान टीम में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुनील प्रसाद बडोनी, पूर्ति निरीक्षक शिखा भारती, कनिष्ठ सहायक इंद्रेश नोटियाल और संजय राणा मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News