April 12, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से मुलाकात की

1 min read

ऋषिकेश 10 अगस्त 2023 ।

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट जी से मुलाकात की। इस दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा कर डा. अग्रवाल ने विभागीय गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही ‘‘मेरी माटी मेरा देश’’ कार्यक्रम को लेकर निकायों में किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया।

मुलाकात के दौरान डा. अग्रवाल ने प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट जी को बताया कि ‘‘मेरी माटी मेरा देश अभियान’’ के तहत सभी निकायों के अध्यक्षों को पत्र भेजा है, जिसमें आजादी के अमृत महोत्सव के तहत इस अभियान में हिस्सा लेते हुए उन बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों और वीरों का सम्मान करने का आग्रह किया गया है, जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया।

डा. अग्रवाल ने बताया कि इस अभियान के तहत सभी निकायों में प्रत्येक नागरिक द्वारा हाथ में मिट्टी अथवा मिट्टी का दिया लेकर पंचप्रण शपथ ली जा रही है एवं शपथ लेते समय व्यक्तिगत फोटो अथवा सेल्फी को अभियान की वेबसाइट merimaatimeradesh.gov.in पर अपलोड किया जा रहा है।

डा. अग्रवाल ने बताया कि प्रत्येक निकायो में अमृत वाटिका बनाई जा रही है जिसमें कम से कम 75 स्थानीय प्रजाति के पौधरोपण कार्य गतिमान है, बताया कि ‘‘मेरी माटी मेरा देश अभियान‘‘ कार्यक्रम के अन्तर्गत शिला फलकम की स्थापना प्रत्येक नगर निकाय में अमृत सरोवर के किनारे, अन्य जल निकाय पर, स्कूल अथवा अन्य महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थान में स्मारक पट्टिका की स्थापना की जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव प्रगतिशील भारत के 75 वर्ष पूरे होने और वहां के लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को याद करने और जश्न मनाने के लिए भारत सरकार की ओर से की जाने वाली एक पहल है।

श्री भट्ट ने बताया कि यह महोत्सव भारत की जनता को समर्पित है, जिन्होंने न केवल भारत को उसकी विकास यात्रा में आगे लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, बल्कि उनके भीतर प्रधानमंत्री मोदी जी के भारत 2.0 को सक्रिय करने के दृष्टिकोण को संभव बनाने की शक्ति और क्षमता भी है, जो आत्मनिर्भर भारत की भावना से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव भारत की सामाजिक-सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक पहचान को प्रगति की ओर ले जाने वाली सभी चीजों का एक मूर्त रूप है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News