दिनेश भट्ट ने नगर पालिका परिषद के होने वाले चुनाव में अध्यक्ष पद पर अपनी दावेदारी जताई है
1 min read

नगर पालिका परिषद मुनी की रेती के चुनाव अभी तय नहीं है कि कब होंगे किंतु चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां जोरों पर है दावेदार अपनी दावेदारी पेश करने जनता के बीच जाने लगे हैं और भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश भट्ट ने नगर पालिका परिषद के जय होने वाले चुनाव में अध्यक्ष पद पर अपनी दावेदारी जताई है उनका कहना है कि 22 वर्षों से संगठन मैं सेवा करते आ आ रहा हूं और जी जान से संगठन को मजबूत करने व पार्टी द्वारा दिए गए दायित्वों का निर्वहन पूरी लगन और मेहनत से कर रहा हूं

पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश भट्ट जोकि18 वर्ष भारतीय सेना गढ़वाल राइफल में सेवा के उपरांत लगातार वर्ष 2002 से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे है
पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश भट्ट को 2009 में मुनी की रेती नरेंद्र नगर ग्रामीण भरपूर का सदस्यता प्रमुख बनाया गया उसके पश्चात पूरे टिहरी जनपद में सबसे अधिक सदस्य बनाने का श्रेय भी इन्हीं को जाता हैl
पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश भट्ट को सांगठनिक एवं सामाजिक क्षमता को देखते हुए वर्ष 2009 में भारतीय जनता पार्टी ने मुनी की रेती नरेंद्र नगर ग्रामीण एवं भरपूर मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी तथा वर्ष 2013 में भारतीय जनता पार्टी ने टिहरी जनपद सैनिक प्रकोष्ठ का जिला संयोजक मनोनीत किया उस दौरान दिनेश भट्ट का कहना है मेरे द्वारा जनपद टिहरी के तमाम सैनिक एवं पूर्व सैनिकों के परिवार के बीच जाकर भारतीय जनता पार्टी को मजबूती देने का पूर्ण रूप से काम किया
एक प्रश्न के जवाब में पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्षा का कहना है कि मुझे संगठन का काम करते-करते लंबा समय और अनुभव हो चुका है जो एक जनप्रतिनिधि को होना चाहिए तथा मुझे विश्वास है कि संगठन इस बार मुझे मुनी की रेती नगरपालिका से प्रत्याशी बनाकर कर कर समाज के लिए कुछ महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए अवसर अवश्य देगी कहना है कि 2018 में मैंने नगरपालिका मुनी की रेती से संगठन के सम्मुख अध्यक्ष पद की दावेदारी के लिए आवेदन किया लेकिन किन्हीं कारणों से मुझे टिकट नहीं मिल पाया

पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश भट्ट राजनीति के अलावा व्यवसायिक संगठन राफ्टिंग जोकि उत्तराखंड में रोजगार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान रखता है उस संगठन का अध्यक्ष हैं तथा ढालवाला मुनी की रेती पूर्व सैनिक संगठन के संरक्षक भी हैं
भारतीय जनता पार्टी के संगठन व समाज हित में मुझे 2022 में विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए पट्टी दोगी एवं भरपूर का चुनाव प्रभारी बनाया गया तथा दोनों पटि्टयों में पार्टी 2800 वोट से आगे रही।
