October 18, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

प्रेस क्लब मुनी की रेती शीघ्र “गंगा अमृत” स्मारिका का प्रकाशन करेगा

1 min read

प्रेस क्लब मुनी की रेती की आवश्यक बैठक कैलाश गेट मुनी की रेती में क्लब के अध्यक्ष सूर्य चंद्र सिंह चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक की कार्यवाही का संचालन  महासचिव संजय बडोला द्वारा किया गया l

प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेश चंद्र सिंह चौहान ने बताया प्रेस क्लब के नवीनीकरण के बाद सभी सदस्यों के प्रेस कार्ड जारी किए जाने व स्मारिका प्रकाशन के संबंध में विमर्श किया गया तथा यह तय किया गया कि शीघ्र प्रेस क्लब  स्मारिका का प्रकाशन करेगा जिसके लिए सभी सदस्यों  को इस स्मारिका में प्रकाशित करने हेतु लेख व अन्य सामग्री देने को कहा गया l प्रेस क्लब ने स्मारिका प्रकाशन के लिए नवीनचंद्र को संपादक बनाया है l

प्रेस क्लब की बैठक में प्रेस क्लब संरक्षक नागेंद्र प्रसाद रतूड़ी ,धनीराम बिंजोला, गोपाल शर्मा, अनुष्का शर्मा , भगवान सिंह रावत,आशीष कुकरेती राधेश्याम रतूड़ी आदि अन्य सदस्य गण उपस्थित थे l

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News