JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

समाज कल्याण विभाग टिहरी के तत्वाधान में एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से शनिवार को राजकीय इंटर कालेज भल्ले गांव (बगवान) देवप्रयाग में दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया।

1 min read

सू.वि./टिहरी/दिनांक 05 अगस्त, 2023

समाज कल्याण विभाग टिहरी के तत्वाधान में एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से शनिवार को राजकीय इंटर कालेज भल्ले गांव (बगवान) देवप्रयाग में दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का उदघाटन विधायक देवप्रयाग विनोद कण्डारी द्वारा शिविर किया गया। शिविर में 35 लोगों द्वारा पंजीकरण किया गया तथा (मानसिक-02 , हड्डि ऑर्थो – 04, आँख-03, कान-03) 12 दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किए गए, 10 UDID कार्ड के आवेदन प्राप्त किया गया तथा 40 वृद्धा पेंशन, 15 किसान पेंशन, 13 विधवा पेंशन, 22 दिव्यांग पेंशन आदि का सत्यापन किया गया।

इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी किशन सिंह चौहान, सहायक समाज कल्याण अधिकारी मनीषा तिवारी, वरिष्ठ सहायक विनोद, दयाल सिंह, देवराम स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर विनय ,डॉक्टर वरुण रावत, डॉक्टर मोइन खान, डॉक्टर नीरज एवं वरिष्ठ सहायक रजत आदि उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News