JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

नगर पालिका अध्यक्ष पद के दावेदारौ में निर्दलीय दावेदारों का वर्चस्व कायम, सत्ता पक्ष की स्थिति खराब, कांग्रेस नगण्य

1 min read

नगर पालिका परिषद मुनी की रेती ढालवाल के अध्यक्ष पद हेतु होने वाले चुनाव मैं अभी तक की जो स्थिति है उसमें तीन दावेदार शिव मूर्ति, योगेश राणा व नीलम बिजलवान है, जो अभी तक की स्थिति में निर्दलीय दावेदार के रूप में नजर आ रहे हैं जबकि भाजपा से पुरुष दावेदार मैं विनोद कुकरेती और महिला दावेदार  के रूप में इंदिरा आर्य वह बिना जोशी नजर आ रही हैं जबकि कांग्रेस के दावेदारों अभी तक मैदान में नहीं दिखाई दे रहे हैं कुल मिलाकर जिनके नाम की चर्चा है वह तीनों निर्दलीय दावेदार के रूप में अपना दमखम दिखाने मैदान में उतर सकते हैं l

जिनकी चर्चा लगातार क्षेत्र में हैं उसमें सबसे ज्यादा चर्चा शिव मूर्ति कंडवाल की है जो कि पूर्व में नगर पालिका अध्यक्ष रह चुके हैं और अपने सरल स्वभाव के कारण लोकप्रियता के मापदंड में सबसे आगे है किंतु उनका अभी तक् तय नहीं है कि वह चुनाव लड़ेंगे या नहीं,, शिवमूर्ति के अलावा नीलम बिजलवान की चर्चा जोरों पर है तथा लगातार क्षेत्र में अपनी दावेदारी जता रही है और वड जनता के बीच जा रही है और पुरुष और महिला दोनों सीट पर दावेदारी जता रही हैं नीलम बिजलवान राजनीतिक पृष्ठभूमि है उनके भाई वर्तमान में निर्दलीय विधायक हैं  राजनीतिक परिवार से जुड़ी होने के साथ-साथ मृदुभाषी जो कि जनता के बीच ज्यादा नजर आ रही हैं जबकि तीसरे धार धार योगेश राणा के पिता पूर्व में नगर पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं योगेश योगेश राणा पिछला नगर पालिका परिषद चुनाव लड़ चुके है l

इन तीनों के अलावा विनोद कुकरेती भी लगातार जनता के बीच अपनी पैठ बनाने की कोशिश में लगे हैं किंतु अभी तक जनता का रुझान उनकी तरफ नहीं है जबकि निर्दलीय तीन नामों की चर्चा जनता के बीच है इंदिराआर्य व बिना जोशी महिला सीट होने पर है अपनी दावेदारी जिताएंगीl

काफी संभावना इस बात की है आने वाले नगर पालिका परिषद के चुनाव में यह तीनों दावेदारी प्रबल दावेदार नजर आ है और यही स्थिति रही तो हो सकता है कि इस बार   कोई निर्दलीय  दावेदार नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद पर अपना वर्चस्व  कायम कर सकता है l

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News