चमोली मैं एसटीपी में करंट फैलने से हुई 16 मृतक आत्माओं की आत्मशांति एवं उनकी स्मृति में हरेला पर्व पर विरक्त वैष्णव मंडल अखिल भारतीय संत समिति के समस्त संत महात्माओं द्वारा पौधारोपण किया गया
1 min read

राम तपस्थली ब्रह्मपुरी आश्रम में चमोली मैं एसटीपी में करंट फैलने से हुई 16 मृतक आत्माओं की आत्मशांति एवं उनकी स्मृति में हरेला पर्व पर विरक्त वैष्णव मंडल अखिल भारतीय संत समिति के समस्त संत महात्माओं द्वारा पौधारोपण किया गया
इस अवसर पर तुलसी मानस मंदिर के महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने बताया कि आज ब्रह्मपुरी में हरिद्वार ऋषिकेश ब्रह्मपुरी राम झूला लक्ष्मण झूला तपोवन आदि जगहों से आए हुए संत महात्माओं ने बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सभी संत महात्माओं के द्वारा 2 मिनट का मौन एवं शांति पाठ मृतकों की शांति के लिए किया गया गया
महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास महाराज ने चमोली कचरे में बद्रीनाथ हाईवे पर स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट एसटीपी के लोहे के ढांचे में करंट फैलने से पल भर में 16 व्यक्तियों की जान चली गई मृतकों में एक दरोगा और 3 होमगार्ड भी थे जबकि तीन मृतक एक ही परिवार के ही थे यह घटना सुनकर संत समाज में भी शोक की लहर पूरे संत समाज को आघात कर गई इसीलिए संत समाज में फैसला लिया कि आज ब्रह्मपुरी में उन मृतकों की आत्मा शांति के लिए समस्त जनमानस संत महात्माओं के द्वारा 108 पौधारोपण किया जाएगा और घायल व्यक्तियों के लिए भगवान नारायण से प्रार्थना कर उनकी दीर्घायु की कामना की जाएगी
इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी अपरोक्षानंन्द सरस्वती महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास महाराज महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज महंत जगदीश प्रपन्नाचार्य महंत सीताराम दास आलोक हरि महाराज स्वामी अखंडानंद महंत महावीर दास महंत प्रमोद दास महंत स्वामी सुदर्शनाचार्य जगदीश प्रसाद भट्ट स्वामी करुणा शरण विष्णु दास महंत चक्रपाणि आदि लोग उपस्थित थे
