JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाडी उन्नयन योजना के अन्तर्गत जनपद के समस्त न्याय पंचायत स्तरों में चयन ट्रायल्स का आयोजन किया गया है,

1 min read

सू.वि./टिहरी/दिनांक 21 जुलाई, 2023

‘‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाडी उन्नयन योजना के अन्तर्गत जनपद के समस्त न्याय पंचायत स्तरों में चयन ट्रायल्स का आयोजन किया गया है, जिसमें दूसरे दिन 1865 बालक तथा 1488 बालिकाओं अर्थात कुल 3353 खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया है।‘‘

जिला कीड़ा अधिकारी संजीव कुमार पौरी ने बताया कि प्रत्येक न्याय पंचायतों में प्रत्येक आयु वर्ग में 02-02 बालक-बालिका (12 बालक एवं 12 बालिका) सहित कुल 24 जुलाई चयनित खिलाड़ी दिनांक 26 से 28 जुलाई 2023 तक समस्त विकास खण्डों में आयोजित होने वाले विकास खंड स्तरीय चयन ट्रायल्स में प्रतिभाग करेंगे।

उन्होंने बताया कि योजना के तहत 08 से 14 वर्ष तक (08 से 09 वर्ष, 09 से 10 वर्ष, 10 से 11 वर्ष, 11 से 12 वर्ष, 12 से 13 वर्ष एवं 13 से 14 वर्ष) आयु के प्रत्येक आयु वर्ग में 25 बालक एवं 25 बालिका खिलाड़ी (150 बालक एवं 150 बालिकाओं कुल 300 उदीयमान खिलाड़ियों) को रू. 1500/- प्रतिमाह प्रति सदस्य की दर से छात्रवृत्ति के रूप में दिये जाने हैं। बताया कि चयन ट्रायल्स आयोजन जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के निर्देशनों में शिक्षा विभाग, स्वास्थ विभाग, शहरी विकास विभाग एवं युवा कल्याण विभाग के समन्वयक से किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News