JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट और कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल जी ने पौधरोपण कर पीयूष अग्रवाल का जन्मदिन मनाया।

1 min read

 

ऋषिकेश 10 जुलाई 2023 ।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट और कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल जी ने पौधरोपण कर पीयूष अग्रवाल का जन्मदिन मनाया। साथ ही प्रत्येक नागरिक से जन्मदिन पर पौधरोपण करने का आवाहन किया गया।

सोमवार को प्रगति विहार स्थित वन विभाग के परिसर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महेंद्र भट्ट ने कहा कि शास्त्रों में लिखा गया है कि एक पेड़ लगाने से एक यज्ञ के बराबर पुण्य मिलता है। कहा कि पीपल का पेड़ लगाने से व्यक्ति को सैंकड़ों यज्ञों के बराबर पुण्य की प्राप्ति होती है। केवल इतना ही नहीं भारतीय संस्कृति में एक पेड़ लगाना, सौ गायों का दान देने के समान माना गया है। कहा कि प्रत्येक नागरिक को शुभ कार्यों में पौधरोपण करना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को भी अपनी संस्कृति के प्रति रुझान कराने का आवाहन किया।

कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल जी ने कहा कि पौधारोपण हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग है, हमें अपने जीवन में जितना हो सके उतना अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिये। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधों की कमी से निरंतर पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी है। हम सभी का फर्ज बनता है कि पृथ्वी की खूबसूरती को बनाए रखने में अपना योगदान दें। उन्होंने युवाओं को अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।

डॉ अग्रवाल जी ने कहा कि प्रकृति समस्त जीवों के जीवन का मूल आधार है। प्रकृति का संरक्षण एवं संवर्धन सभी जीव जगत के लिए बेहद ही अनिवार्य है। प्रकृति पर ही पर्यावरण निर्भर करता है। यदि प्रकृति असन्तुलित होगी तो पर्यावरण भी असन्तुलित होगा। कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से बचने और पर्यावरण को शुद्ध बनाने के लिए पेड़ों का होना बहुत जरूरी है। पेड़ प्रकृति का आधार हैं। पेड़ों के बिना प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है।

इस अवसर पर पीयूष अग्रवाल ने कहा कि यदि प्रकृति को ईश्वर का दूसरा रूप कहा जाए तो कदापि गलत नहीं होगा। पेड़ों पर प्रकृति निर्भर करती है। पेड़ लगाना प्रकृति का संरक्षण व संवर्धन है और प्रकृति का संरक्षण व संवर्धन ईश्वर की श्रेष्ठ आराधना है। एक पेड़ लगाने से असंख्य जीव-जन्तुओं के जीवन का उद्धार होता है और उसका अपार पुण्य सहजता से हासिल होता है। एक तरह से पेड़ लगाने से अपार पुण्य की प्राप्ति होती है।

इस मौके पर मंत्री डॉ अग्रवाल के सुपुत्र के जन्मदिन पर आम, पीपल, तुलसी, लीची, बेलपत्र, नींबू सहित फलदार व छायादार पौधे रोपे गए। साथ ही प्रत्येक व्यक्ति से अपने जन्मदिन पर पौधरोपण करने का आवाहन किया।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा, मण्डल अध्यक्ष सुमित पंवार, सुरेंद्र सिंह, दिनेश पयाल, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय शास्त्री, इंद्र कुमार गोदवानी, कृष्ण कुमार सिंघल, जितेंद्र अग्रवाल, पूर्व दर्जाधारी संदीप गुप्ता, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता शाह, वरिष्ठ पार्षद शिव कुमार गौतम, वीरेंद्र मोंगा, वीरेंद्र रमोला, सोनू प्रभाकर, रीना शर्मा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष माधवी गुप्ता, सोनी रावत, निर्मला उनियाल, समा पंवार, उषा जोशी, पुनिता भंडारी, अनिता तिवारी, मानवेन्द्र कण्डारी, प्रदीप कोहली, कमला नेगी, राजपाल ठाकुर, रूपेश गुप्ता, देवव्रत शर्मा, राकेश पारछा सहित अन्य मौजूद रहे।
———————–
निर्धन बच्चों को वितरित की पाठ्य सामग्री
ऋषिकेश। कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने सुपुत्र पीयूष अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नाभा हाउस में विद्यालयी बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की। साथ ही विद्यालय परिसर पर पौधरोपण भी किया।
इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सुशीला बर्थवाल, पार्षद रीना शर्मा, गोपाल सती, पीयूष अग्रवाल, डॉ अर्श अग्रवाल, अध्यापक शांति प्रसाद बेलवाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News