JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने परमार्थ निकेतन में आयोजित श्रीमद भागवत कथा के छठवें दिन शिरकत की।

1 min read

ऋषिकेश 26 जून 2023 ।

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने परमार्थ निकेतन में आयोजित श्रीमद भागवत कथा के छठवें दिन शिरकत की। इस दौरान व्यास गद्दी पर विराजमान चौतन्य मीरा मां का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। इस मौके पर डा. अग्रवाल ने भागवत कथा का रसपान भी किया।

डा. अग्रवाल ने कहा कि श्रीकृष्ण को गौमाता अति प्रिय थी। प्रतिदिन गौमाता को जंगल चारा खिलाने से लेकर उनकी सेवा करने तक उनकी दिनचर्या में शामिल था। उन्होंने कहा कि हमें भी गौवंशों का सम्मान करना चाहिए।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि गाय हमारी माता है जिसमें देवताओं का निवास होता है। उन्होंने प्रत्येक श्रद्धालुओं से आवाहन किया कि अपने घरों में खाना बनाते वक्त पहली रोटी गाय की निकाल कर दें। साथ ही सभी गोपालकों को अपने-अपने गोवंश सड़क पर ना छोड़ने का भी आवाहन किया।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि शादी के कार्ड पर छपे भगवान के चित्र कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सड़क पर ना डालें। उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि शादी कार्ड से भगवान के चित्रों को निकाल कर रखना चाहिए, भगवान का अनादर नहीं होता।

इस मौके पर कथा का रसपान कराते हुए कथा व्यास चैतन्य मीरा मां ने भागवत कथा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि जिस जगह पर भागवत कथा आयोजित होती है, उसके कई कोसों दूर तक नकारात्मक उर्जा स्वतः ही समाप्त हो जाती है।

इस मौके पर ध्यान मंदिर के प्रबंधक सुनील जी ब्रह्मचारी महाराज, अशोक शर्मा, दीवाकर शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News