क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 9 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर बुद्धिजीवी व वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया।
1 min read

रायवाला 19 जून 2023 ।
क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 9 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर बुद्धिजीवी व वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया।
रायवाला में डॉ अग्रवाल ने पूर्व सैनिक एवं पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष हुकुम सिंह जरदारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता ललिता प्रसाद जोशी, वरिष्ठ कार्यकर्ता दीपक सुंद्रियाल, पोस्ट मास्टर से रिटायर वेद प्रकाश बिजल्वाण, खुशिराम जोशी को सम्मानित किया।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में यह 09 साल का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है। अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग के लोगों के लिए उनके नेतृत्व में योजनाएं चलाई जा रही हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक पटल पर अलग पहचान बनी है। विदेश यात्राओं में जिस तरह उनका सम्मान होता है, यह हर एक भारतीय का सम्मान है। आज पूरी दुनिया भारत को नई आशाओं के रूप में देख रही है।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का देवभूमि उत्तराखण्ड से विशेष लगाव है। उनके मार्गदर्शन में पिछले 09 सालों में उत्तराखण्ड में हर क्षेत्र में तेजी से कार्य हुए हैं। भारत माला परियोजना, ऑल वेदर रोड, रेल कनेक्टिविटी, शिक्षा, चिकित्सा, इन्फ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी के क्षेत्र में राज्य में तेजी से कार्य हुए हैं। केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्य पर तेजी से कार्य चल रहा है। बद्रीनाथ में मास्टर प्लान के तहत कार्य प्रगति पर हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने अपना हर क्षण देश सेवा के लिए समर्पित किया है।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज, 11.88 करोड़ लोगों को नल से जल, स्वच्छ भारत अभियान के तहत 11.72 करोड़ शौचालयों का निर्माण किया गया और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया गया। देश में 48.27 करोड़ जन-धन खाते खोले गये, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 03 करोड़ से अधिक आवास दिये गये। देश में 37 करोड़ आयुष्मान भारत हेल्थ एकाउंट बने हैं। पीएम किसान सम्मान निधि के माध्यम से 11 करोड़ से अधिक किसानों को 6000 रूपये सालाना दिये जा रहे हैं। सभी को सस्ती एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। कोविड काल में भारत ने दो स्वदेशी वैक्सीन बनाई, इससे भारतवासियों के अलावा अन्य देशों की मदद भी की गई। सड़क, रेल, हवाई कनेक्टिविटी का देश में तेजी से विस्तार हुआ। स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बनाने में हर क्षेत्र में तेजी से कार्य हुए।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष भाजपा गणेश रावत, जिला सोशल मीडिया प्रभारी राजेश जुगलान, विपिन कुकरेती, कमल कुमार, आशीष जोशी, बीना बंगवाल, बबीता रावत, लक्ष्मी डंगवाल, माया डबराल, सरस्वती अधिकारी, कुलबीर राणा, अनीता पांचाल, कमलेश भंडारी आदि उपस्थित रहे।
