February 15, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने गुमानीवाला में 16 लाख 25 हजार रुपए की विधायक निधि से बनी 07 सड़कों का लोकार्पण किया

1 min read

 

ऋषिकेश 13 जून 2023 ।

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने गुमानीवाला में 16 लाख 25 हजार रुपए की विधायक निधि से बनी 07 सड़कों का लोकार्पण किया। इस दौरान 15 लाख रुपए विभिन्न सड़कों के निर्माण के लिए विधायक निधि से देने की घोषणा की।

मंगलवार को गुमानीवाला में सड़क का लोकार्पण कर डॉ अग्रवाल ने कहा कि गुमानीवाला सहित पूरे ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल उनके कार्यकाल में फैला है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यो के लिए सदैव तत्पर हैं।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि विकास कार्यो के लिए कभी धन की कमी आड़े नहीं आएगी। साढ़े 16 वर्ष पूर्व यहां कुछ ही चुनिंदा लोगों के क्षेत्र में ही विकास कार्य होता था। मगर, उनकी विधायकी के साढ़े 16 वर्षों में ग्रामीण क्षेत्र भी अब शहर जैसे लगने लगे हैं।

इस मौके पर समाजसेवी मानवेन्द्र कंडारी, पार्षद वीरेंद्र रमोला, सन्दीप कुड़ियाल, आशा देवी, शकुंतला देवी, धीरेंद्र सिंह आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News