ऋषिकेश में होने वाले G20 कार्यक्रम के संबंध में स्थानीय प्रशासन से समन्वय के लिए एक पांच सदस्यीय गैर राजनीतिक टीम का गठन किया गया l
1 min read
आज भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा की अध्यक्षता में एवं राजेश भट्ट के संयोजन में त्रिवेणी घाट ऋषिकेश में होने वाले G20 कार्यक्रम के संबंध में स्थानीय प्रशासन से समन्वय के लिए एक पांच सदस्यीय गैर राजनीतिक टीम का गठन किया गया l टीम का कार्य जी-20 के कार्यक्रम को भव्य और दिव्य बनाने के लिए हमारी सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण और स्थानीय विशिष्ट वस्तुओं का प्रचार प्रसार करना रहेगा l साथ ही सफाई व्यवस्था सुचारू रहे और आने वाले पर्यटकों को असुविधा ना हो इसके लिए भी सुझाव व सहयोग करना रहेगा l
इस टीम के सदस्यों मे राजीव मोहन अग्रवाल, ललित अग्रवाल, राजेश भट्ट, रवि शास्त्री, नितिन गुप्ता आदि सम्मिलित रहेंगे l
