भारतीय जनता पार्टी कै महा संपर्क अभियान के संबंध में एक बैठक आहूत की गई
1 min read

आज 3/5/2023 को ऋषिकेश के भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय मे जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा की अध्यक्षता में महा संपर्क अभियान के निमित्त एक बैठक आहूत की गई l बैठक में सभी मोर्चों के जिलाध्यक्ष ,व जिला महामंत्री उपस्थित रहे l
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा ने कहा की महा जनसंपर्क अभियान के तहत प्रत्येक मोर्चों के अध्यक्षों को कमर कसनी है l जन जन तक अपनी योजनाओं को पहुंचाना है और 2024 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही बने ऐसा माहौल बनाने का प्रयास करना है l
इस अवसर पर उपस्थित ऋषिकेश के सह प्रभारी नलिन भट्ट ने कहां कि भारतीय जनता पार्टी ने जन-जन की समस्याओं को सुलझाने का प्रयास किया हैl चाहे वह आवास की सुविधा हो चाहे गैस की सुविधा हो चाहे हर घर जल की सुविधा हो, कोरोना काल में वैक्सीन की सुविधा के साथ-साथ राशन का भी इंतजाम हमारी सरकार ने किया है l इसके साथ आयुष्मान कार्ड की योजना जनधन खाता उज्जवला योजना आदि योजनाओं के विषय में आपको उन सभी लाभार्थियों को याद दिलाना है l कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष राजकुमार राज द्वारा किया गया l
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कालिया जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा अंकित बिजलवान जिला मंत्री पुष्पा प्रजापति ,जिलाध्यक्ष सतीश सिंह, जिलाध्यक्ष राम किशन, सुनीता प्रधान, लक्ष्मी गुरुंग, बृजेश शर्मा, भोला अग्रवाल, सुरेश सैनी, शिवम टुटेजा,राजीव कालरा, चंद्रभान सिंह, आनंद कुमार आदि उपस्थित रहे l
