एस0डी0सी0 एवं उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक की मुक्ति एवं स्वच्छता के लिए चलाया जा रहा है संयुक्त अभियान।
1 min read

ऋषिकेश सोशियल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी एवं उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा क्षेत्र में कूड़ा कचरा निस्तारण एवं सिंगल यूज प्लास्टिक की सम्पूर्ण समाप्ति के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

चार धाम मार्गो एवं क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, आश्रमों,विद्यालयों में छात्र छात्राओं व चारधाम यात्रा में आये सभी श्रद्धालुओं को ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट,पालीटेक्निक खदरी श्यामपुर,होटल मैनजमेंट कॉलेज गुमानीवाला, श्री राम तप स्थली ब्रह्मपुरी,नगर निगम ऋषिकेश,नगरपालिका मुनिकीरेतीरेती,नगरपंचायत तपोवन,वन कार्यालय लालपानी, ऋषिकेश, बड़कोट, शिवपुरीग्राम पंचायत रायवाला आदि स्थानों पर सिंगल यूज प्लास्टिक एवं कूड़ा कचरे से पर्यावरण को होने वाली हानि के बारे में भी बताया गया तथा स्वच्छता के प्रति शपथ एवं जनसंपर्क का कार्यक्रम आयोजित किया गया ताकी आम जनमानस सभी मिलकर सरकार द्वारा चलाये जा रहे इस वृहत अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सके एवं पर्यावरण को स्वच्छ बना सके।

उपरोक्त कार्यक्रम में पंकज भोटियाल,धनीराम बिंजोला,गंगा सुरक्षा समिति के जिला सदस्य विनोद जुगलान, नीर झरना ईको विकास समिति के अध्यक्ष सूरज नेगी,राम तपस्थली आश्रम के महंत स्वामी दयाराम जी,महंत रविशास्त्री,अनीश विन्जोला आदि ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
