पुरानी पेंशन बहाली के लिये सम्पूर्ण देश में ‘पेंशन रथ यात्रा’ शुरू
1 min read

पुरानी पेंशन बहाली के लिए NMOPS उत्तराखंड की एक बैठक मधुबन आश्रम मुनिकीरेती ऋषिकेश में आहूत की गयी जिसमें NMOPS के प्रदेश अध्यक्ष जीतमणी पैन्यूली ने बताया की दिनांक: १जून से राष्ट्रीय अध्यक्ष विजयकुमार बंधु पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आन्दोल(NMOPS) के नेतृत्व में चम्पारण बिहार से NPS निजीकरण भारत छोड़ो तथा पुरानी पेंशन बहाली के लिये सम्पूर्ण देश में ‘पेंशन रथ यात्रा’ की शुरूआत कर रहे है। ‘पेंशन रथ यात्रा दिनांक: १० जून को देवभूमि उत्तराखंड में प्रवेश करेगी तथा 11 जून प्रात: रेड कॉर्बेट बैंक हॉल शेरपुर रूड़की जनपद हरिद्वार व सांय 5 बजे ऋषिकेश के जय श्री फार्म हाउस में प्रदेश / मंडल/ जिला/ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु जी व उनके साथ आये राष्ट्रीय कार्यकारिणी का स्वागत करेगें। प्रदेश उपाध्यक्ष जगमोहन सिंह रावत ने कहा कि 2024 में जो पुरानी पेंशन बहाली की बात करेगा उसी को समस्त कर्मचारी व शिक्षकगण बोट करेंगें। ऋषिकेश में विजय बन्धु के स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम के बाद सभी गंगा स्नान कर सायं को ऋषिकेश में पुरानी पेंशन बहाली के लिए गंगा माँ से प्रार्थना करेंगें । दिनांक: १२ जून को यात्रा डोईवाला, देहरादून व विकास नगर होते हुये दूसरे राज्य में प्रवेश करेगी। NMOPS गढवाल संगठन मंत्री नरेंद्र मैठाणी ने कहा कि पुरानी पेंशन भीख नहीं हक है कर्मचारियों का केन्द्र को चाहिए कि शीघ्र ही समस्त प्रदेशों को पुरानी पेंशन बहाली के लिए कहे साथ ही NMOPS के सभी सम्मानित पदाधिकारी साथियों से अनुरोध है किया कि अधिक से अधिक संख्या में सभी कर्मचारी शिक्षक5 बजे पहुंचने का कष्ट करेगें जिससे पुरानी पेंशन बहाली के लिए सरकार को अपनी ताकत दिखा सकें।बैठक में सुनीता नेगी, कंचन उनियाल, विमलेश बहुगुणा, विमल कोटियाल, दिनेश रावत, प्रमोद नेगी, पंकज डंगवाल, शरद अग्रवाल, विनय रावत, देवेश डोभाल, कमल चौहान, संदीप कुमार, संजय पयाल, आदि लोग उपस्थित रहे।
