February 12, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

अध्यक्ष, विधान सभा उत्तराखण्ड श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण आज दिनांक 02 जून 2023 से तीन दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम पर रहेंगी

1 min read

सू.वि./टिहरी/दिनांक 02 जून, 2,023 अध्यक्ष, विधान सभा उत्तराखण्ड श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण आज दिनांक 02 जून 2023 से तीन दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम पर रहेंगी। इस दौरान मा. अध्यक्ष कार्यकर्ताओं एवं जनता से मुलाकात करेंगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मा. अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण आज दिनांक 02 जून 2023 को वाहन द्वारा 09:45 बजे स्थानीय विश्राम गृह धनोल्टी पहुंचकर कार्यकर्ताओं एवं जनता से मुलाकात करेंगी तथा 10:15 बजे धनोल्टी से चिन्यालीसौड के लिए प्रस्थान करेंगी।

दिनांक 03 जून 2023 को मा. अध्यक्ष समय 11:30 बजे स्थानीय विश्राम गृह कंडीसौड पहुंचकर कार्यकर्ताओं से भेंट, 13:00 बजे स्थानीय विश्राम गृह चंबा पहुंचकर कार्यकर्ताओं से भेंट, 14:30 बजे स्थानीय विश्राम गृह नई टिहरी पहुंचकर कार्यकर्ताओं से भेंट कर रात्रि विश्राम नई टिहरी में ही करेंगी।

दिनांक 04 जून 2023 को मा. अध्यक्ष
समय 8:00 नई टिहरी से घनसाली के लिए प्रस्थान कर 10:00 बजे स्थानीय विश्राम गृह घनसाली पहुंचकर कार्यकर्ताओं से भेंट कर 10:30 बजे घनसाली से ऊखीमठ के लिए प्रस्थान करेंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News