February 12, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

जी 20 समिट में सांध्य आरती के मिले कार्यक्रम पर मेयर ने मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय में आज उनसे मुलाकात कर जताया आभार

1 min read

 

ऋषिकेश- जी 20 समिट में गंगा आरती के लिए ऋषिकेश को मिले कार्यक्रम पर नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंंह धामी का आभार जताया।

गुरूवार को महापौर ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से मुलाकात कर योग नगरी ऋषिकेश में जून माह के अंतिम सप्ताह में जी 20 समिट के तहत सांध्य आरती के जरिए दुनिया के सबसे ताकतवर बीस देशों के डेलीगेट्स का साध्य आरती के माध्यम से आतिथ्य का सौभाग्य मिलने पर उनका आभार जताया। मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ भेंट करने के उपरांत महापौर ने उन्हें अवगत कराया कि इससे समूची तीर्थ नगरी में बेहद उत्साह का माहौल है। नगर निगम द्वारा इस अवसर को ऐतिहासिक रूप देने के लिए युद्व स्तर पर कार्य प्रराम्भ कर दिया गया है। आजादी के अमृतकाल में इस महा आयोजन में विदेशी मेहमानों के आतिथ्य का अवसर मिलना हम सबके लिए गौरव की बात है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भी महापौर को कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर अग्रिम शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News