February 12, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

जनपद टिहरी गढ़वाल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है। इसके साथ ही दिनांक 01 जून, 2023 को राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/तीव्र बौछार/ओलावृष्टि होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।

1 min read

सू.वि./टिहरी/दिनांक 31 मई, 2023
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा आज दिनांक 31 मई, 2023 को जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज राज्य के गढ़वाल मण्डल के जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/तीव्र बौछार/ओलावृष्टि होने तथा झक्कड़ चलने तथा जनपद टिहरी गढ़वाल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है। इसके साथ ही दिनांक 01 जून, 2023 को राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/तीव्र बौछार/ओलावृष्टि होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।
मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के मध्येनजर प्रभारी अधिकारी, आपदा प्रबन्धन, टिहरी गढ़वाल द्वारा जनपद के अन्तर्गत विशेष तौर से सावधानियां बरतने के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबन्धन आईआरएस प्रणाली के नामित समस्त अधिकारी एवं विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट में रहेंगे। एनएच, लोनिवि, पीएमजीएसवाई, बीआरओ, डब्लूबी, पीआईयू आदि किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की दशा में उसे तत्काल खुलवाना सुनिश्चित करेंगे। समस्त राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में बने रहेंगे तथा ग्राम प्रहरियों के साथ कंट्रोल रूम के माध्यम से सतर्क स्थिति बनाये रखेंगे। संवेदनशील ग्रामों /क्षेत्रों में विशेष सतर्क दृष्टि बनाये रखने, समस्त तहसीलें/थाना/चौकियां, अग्निशमन केन्द्र भी आपदा सम्बन्धित उपकरणों एवं वायरलैस सहित हाई अलर्ट में रखने को कहा गया है।
आपातकालीन स्थिति के लिए अधिकारीगणों को व्यक्तिगत रूप से बरसाती, छाता, टार्च, हैलमेट तथा कुछ आवश्यक उपकरण एवं सामग्री अपने वाहनों में अपने स्तर से रखने हेतु उचित कार्यवाही करेंगे। कहा कि किसी भी आपदा/दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही करते हुए सूचनाओं का तत्काल आदान प्रदान किया जाये। विद्यालयों सावधानी, सुरक्षा बरती जाये। असामान्य मौसम, भारी वर्षों की चेतावनियों के दौरान उच्च क्षेत्रों में पर्यटकों के आवागमन की अनुमति न दी जाये। इस दौरान प्रमुख नदियां/सहायक नदियों एवं मौसमी नालों का जलस्तर का निरन्तर अवलोकन किया जाता रहे, खतरे के निकट पर पहुंचने से पहले नदी तट के समीपस्थ लोगों का जन सुरक्षा के दृष्टिगत सुरक्षित स्थानों मे जाने हेतु अवगत कराया जाये।
जिला पंचायतराज अधिकारी टिहरी गढ़वाल को पंचायत सचिवों के माध्यम से प्रत्येक ग्राम सभा में यह चेतावनी प्रसारित करायेंगे। समस्त सम्बन्धित अधिकारी किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना जनपद आपातकालीन परिचालन केन्द्र/आपदा नियंत्रण कक्ष, टिहरी गढ़वाल, फोन नं.-01376- 234793, 233433 टोल फ्री नं. 01376-1077, मोबा.नं.-8126268098, 7465809009, 9456533332, 7983340807 पर तत्काल देना सुनिश्चित करेंगे। मानसून अवधि में किसी भी अधिकारी/कर्मचारी के मोबाइल फोन स्विच ऑफ नहीं रहेंगे। इस अवधि में लोगों के फंसे होने की स्थिति पर खाद्य सामग्री व मेडिकल की व्यवस्था की जाये। नगर एवं कस्बाई क्षेत्रों में नालियों एवं कलवटों के अवरोधों को दूर किया जाये।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News