February 11, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

भारतीय जनता पार्टी ऋषिकेश के द्वारा भाजपा की सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया

1 min read

 

आज 30/5/2023 को भारतीय जनता पार्टी ऋषिकेश के द्वारा भाजपा की सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में जिला महामंत्री दीपक धमीजा के नेतृत्व में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें सभी वक्ताओं द्वारा पार्टी के सफलतम 9 वर्ष के संबंध में अपने-अपने विचार रखे गए l

इस अवसर पर महामंत्री दीपक धमीजा ने कहा हमारे देश में सदैव से ही सर्वे भवंतु सुखी न व विश्व के कल्याण के सूत्र पर विश्वास किया है और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में कोरोना वैक्सीन का निर्माण होना व उसको अन्य देशों में भी मदद के लिए भेजना इस सूत्र को सार्थक बनाता है l इन 9 वर्षों में देश ने विकास की ऊंचाइयों को छुआ है चारों तरफ अच्छी सड़कें वह फ्लाईओवर का जाल बिछ गया l बुलेट ट्रेन जो किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था उसका चलना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है अभी हाल ही में नए संसद भवन का तय समय पर तैयार होकर देश को समर्पित किया गया इसके साथ ही मां गंगा की स्वच्छता निर्मलता व अविरल ता बनाए रखने का निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं l जीरो बैलेंस में गरीबों के खाते खोले गए और उनके गारंटर स्वयं मोदी जी बने l गरीब पति पत्नी दोनों को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ मिल रहा है l कुल मिलाकर इन 9 वर्षों में देश के आखिरी कोने में बैठा व्यक्ति भी सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहा है l

इस अवसर पर मेयर ऋषिकेश अनीता ममगाई ने कहा कि आज मोदी जी के नेतृत्व में आज देश विदेश मे भारत का नाम रोशन हो रहा है l आज अमेरीका मोदी जी से ओटो ग्राफ मांग रहा है इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजकुमार राज विनय कंडवाल जसपाल बस्सी इंद्र कुमार गोस्वामी कपिल गुप्ता जयंत शर्मा देवदत्त शर्मा नमिता अग्रवाल आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News