क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने पर्यावरणविद, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पद्म भूषण सुंदरलाल बहुगुणा जी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
1 min read
ऋषिकेश 21 मई 2023।
क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने पर्यावरणविद, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पद्म भूषण सुंदरलाल बहुगुणा जी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनका स्मरण करते हुए डा. अग्रवाल ने स्वयं भी पौधारोपित किया। साथ ही लोगों को उनकी स्मृति पर पौधारोपण करने का आवाहन किया।
बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डा. अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड के वनों को बचाने के लिए स्व. बहुगुणा जी ने चिपकों आंदोलन शुरू करते हुए इसे विश्वस्तर तक पहुंचाया। उनका मानना था कि धीरे-धीरे जंगल कम हो रहे हैं, पहाड़ों में जंगलों का कट जाना दुर्भाग्यपूर्ण हैं। स्व. बहुगुणा जी ने इस पर सुझाव देते हुए कहा था कि पहाड़ों में युवाओं को रोजगार के रूप में पौधरोपण का काम दिया जाए। इससे हमारे युवाओं को आर्थिकी का साधन मिलेगा। साथ ही हमारे हिमालय सुरक्षित रहेंगे।
डा. अग्रवाल ने कहा कि स्व. बहुगुणा जी ने प्रकृति के साथ सद्भाव में रहने के हमारे सदियों पुराने लोकाचार को प्रकट किया। उनकी सादगी और करुणा की भावना को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। इस मौके पर डा. अग्रवाल ने पौधारोपित करते हुए लोगों को उनकी स्मृति में पौधारोपण करने का आवाहन किया।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती, मंडल महामंत्री नितिन सक्सेना, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा जगावर सिंह, मंडल महामंत्री युवा मोर्चा अभिनव पाल, विपिन कुकरेती, राजवीर रावत, अंबरीश गर्ग, रंगपाल सिंह, कुलदीप मचल, विजेंद्र बहोत, मांगेराम सौदाई आदि उपस्थित रहे।