March 25, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

विधायक खजान दास से अंबेडकर नगर मंडल के महिला मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारी ने मुलाकात की

1 min read

देहरादून ,: भारतीय जनता पार्टी, अंबेडकर नगर मंडल के अध्यक्ष श्पंकज शर्मा जी एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अंशिता शर्मा जी के नेतृत्व में मंडल की नवनियुक्त महिला मोर्चा कार्यकारिणी ने राजपुर रोड विधानसभा के विधायक श्री खजान दास से  भेंट की ।

विधायक श्खजानदास  ने महिला मोर्चे के पदाधिकारियों को मिष्ठान खिलाकर व महिला मोर्चा की अध्यक्ष अंशिता शर्मा को सम्मानित करके भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की व सभी से संगठन का कार्य पूरी तत्परता से करने का आह्वान किया।

परिचय बैठक में मंडल के महामंत्री वैभव अग्रवाल, अभिषेक नौडियाल, महिला मोर्चा महामंत्री पूनम परुथी,सुमन पाल, उपाध्यक्ष सुमन नागलिया, निर्मला कैंतुरा, मंत्री रानी आर्य, बबिता रानी, कोषाध्यक्ष अंशु शर्मा, मीडिया प्रभारी मंजू चौहान,सोशल मीडिया प्रभारी सूची थपलियाल, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संयोजिका अर्चना सिंघल, मंडल की आईटी प्रभारी सिमरन सक्सेना, कार्यकारणी सदस्य सीमा गांधी, प्रिया आनंद आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News